खटीमा में लगेगा जनता दरबार, आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल कल करेंगी दौरा
September 09, 2025
•
403 views
जनहित
उत्तराखंड: खटीमा में लगेगा जनता दरबार, आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल कल करेंगी दौरा
खटीमा। कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 को खटीमा का दौरा करेंगी। इस दौरान उनका कार्यक्रम तीन अहम हिस्सों में बंटा रहेगा—जनता की समस्याओं का समाधान, पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना और सीमा सुरक्षा की समीक्षा।
प्रातः 11:30 बजे से 01:30 बजे तक कोतवाली खटीमा में जनता दरबार आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी सीधे अपनी समस्याएँ आईजी के सामने रख सकेंगे। इसके बाद सर्किल सितारगंज और खटीमा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन होगा, जिसमें आईजी पुलिस बल के मनोबल, कार्यकुशलता और सेवा भावना को मजबूत बनाने पर जोर देंगी।
सायंकाल में आईजी अग्रवाल भारत-नेपाल सीमा का स्थलीय निरीक्षण करेंगी और सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।
आईजी का यह दौरा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!