राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 05, 2024 639 views
राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन  के पदाधिकारियों के साथ की बैठक जनहित
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन और बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल का प्राकृतिक सौंदर्य और झील देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी है, इस ओर सरकार द्वारा भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए छोटी-छोटी पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग व रोप वे आदि से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा की नैनीताल की झील यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है जिसका रखरखाव किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा नैनीताल झील का जल्द ही सर्वे किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय से संबंधित चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल झील की सिल्ट को हटाने, मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, नैनीताल स्थित रक्षा संपदा की भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने, पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक समाधान खोजने, पुराने होटलों के पुनर्निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने, मानसखंड हेतु विशेष ट्रेनों के संचालन किए जाने, नैनीताल तक बड़ी बसों के संचालन, पंतनगर एयरपोर्ट को के विस्तारीकरण किए जाने जैसे सुझाव व समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में बोट एसोसिएशन द्वारा नैनी झील में बने बोट स्टेंड में शेल्टर बनाए जाने का सुझाव दिया जिससे बरसात के मौसम में पर्यटकों को खड़े होने की सुविधा हो सके। इसके साथ नगर पालिका द्वारा दिए जाने वाले लाइफ जैकेट विगत तीन वर्षों से नहीं दिए गए हैं जिन्हें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण, सड़क की मरम्मत की जरूरत बताई। राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता कर सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ सुझावों पर कार्यवाही गतिमान भी है। इस बैठक में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह बिष्ट, बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories