बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से होमगार्ड के जवान की मौत
September 17, 2022
•
403 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के बहुद्देश्यीय भवन में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलडिया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। थाना भीमताल क्षेत्र के निवासी महेश पलड़िया कल रात करीब 8:00 बजे पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे, अत्यधिक बरसात के चलते उफान पर चल रहे नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।
देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!