उत्तराखंड में ठंड का कहर: पर्वतीय जिलों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर
December 24, 2024
•
458 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में ठंड का कहर: पर्वतीय जिलों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर
क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी और बारिश ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया। मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। वहीं, देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर बढ़ गया।
प्रमुख स्थानों का तापमान
• बदरीनाथ: न्यूनतम तापमान -8°C, अधिकतम -3°C
• नीति घाटी: न्यूनतम -11°C, अधिकतम -6°C
• केदारनाथ: न्यूनतम -11°C
• गंगोत्री: न्यूनतम 19°C
नैनीताल में ठंड और पूर्वानुमान
नैनीताल में आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लेकिन शाम और रात के समय तापमान में गिरावट होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ठंड को देखते हुए स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पर्यटकों की बढ़ी संख्या
बर्फबारी के कारण मसूरी, चकराता, और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, ठंड के कारण स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!