हरेला पर्व अवकाश अब १७ तारीक को,१६ को था पूर्व में घोषित
July 13, 2023
•
385 views
सामान्य
उत्तराखंड: देहरादून। उत्तराखंड में हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को होगा। जिसका विधिवत आदेश आज जारी कर दिया गया है। शासन ने हरेला पर्व को लेकर सोमवार 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
पूर्व में यह अवकाश 16 जुलाई रविवार के दिन घोषित किया गया था वहीं सरकार के संज्ञान में आया था कि यह पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने इसका आंशिक संशोधन करते हुए सार्वजनिक अवकाश का विधिवत आदेश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश जारी किया है शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा हैइस सम्बन्ध सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!