अब खनन २८ फ़रवरी तक होगा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दी स्वीकृति
January 23, 2023
•
385 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी। कुमाऊं की लाइफलाइन गौला नदी से खनन में 28 फरवरी तक लीज का विस्तारीकरण की स्वीकृति केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दे दी है। लालकुआँ के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि 28 फरवरी तक अभी सैद्धांतिक सहमति मिली है तथा जल्द ही आगे लीज का विस्तारीकरण हो जाएगा इसके लिए कार्रवाई अभी से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि वह अपने वाहनों को रिलीज करा कर तथा अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर जल्द ही गौला नदी में खनन कार्य सुचारू करने में अपना सहयोग दें ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!