हल्द्वानी तहसील में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई – तहसीलदार समेत तीन अफसर हटाए गए
September 25, 2025
•
194 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी तहसील में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई – तहसीलदार समेत तीन अफसर हटाए गए, कानूनगो पर निलंबन की संस्तुति
नैनीताल, 24 सितंबर
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर कुमाऊँ आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण में तहसील हल्द्वानी में गंभीर अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने सख्त कदम उठाते हुए तीन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।
तहसीलदार मनीषा बिष्ट पर कड़ी कार्रवाई
• तहसीलदार मनीषा बिष्ट को उनके पद से तुरंत प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया।
• उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (Special Adverse Entry) सेवा अभिलेख में दर्ज की जाएगी।
• जून 2025 में हुए वार्षिक निरीक्षण में भी अनियमितताएं पाई गई थीं। तब उन्हें सुधार के लिए एक माह का समय और कठोर चेतावनी दी गई थी, परन्तु हालिया निरीक्षण में कोई सुधार नहीं पाया गया।
सर्वे कानूनगो का निलंबन प्रस्ताव
• सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधम सिंह नगर वापस भेजा गया है।
• जिलाधिकारी नैनीताल ने उनके निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को भेज दी है।
रजिस्ट्रार कानूनगो का भी स्थानांतरण
• लंबे समय से हल्द्वानी तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट को भी तुरंत प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।
जांच जारी, और कार्रवाई होगी
जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि हल्द्वानी तहसील में मिली अनियमितताओं की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने पर अन्य दोषी कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इस सख्त प्रशासनिक कदम से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जवाबदेही तय करने में कोई रियायत नहीं मिलेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!