हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को बढ़त
January 25, 2025
•
807 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को बढ़त, पांचवे और छठे राउंड में इन वार्डों की गिनती
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी गजराज 42,318 वोटों के साथ 2,915 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 39,403 वोट मिले हैं।
पांचवे और छठे राउंड की मतगणना के दौरान निम्नलिखित वार्डों के वोट गिने जाएंगे:
• पांचवा राउंड: 44 कुसुमखेड़ा पश्चिमी, 45 कुसुमखेड़ा पूर्वी और कोहली कॉलोनी, 46 बिठौरिया पश्चिमी, 58 हल्द्वानी तल्ली, 59 गोजजल्ली उत्तर।
• छठा राउंड: 60 गोजाजली, 34 ब्यूरा दमुआढुंगा बंदोबस्ती, 17 हीरानगर।
मतगणना के अंतिम परिणाम का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। चुनावी मुकाबले ने नगर में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!