ज्योलीकोट में पांच साल की बालिका को गुलदार ने बनाया शिकार
November 16, 2021
•
620 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग स्थित चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बालिका पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्द्वानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालिका ने दम तोङ दिया। इस क्षेत्र में दो माह के भीतर गुलदार ने दो बालिकाओं को निवाला बना डाला है। गुलदार के बढ़ते आतंक से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की पांच वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। देर शाम 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर वन क्षेत्र की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया। परिजनों ने साहस के साथ बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!