घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने बोला हमला
January 13, 2022
•
569 views
पर्यटन
उत्तराखंड: घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने बोला हमला
काठगोदाम के टँगर क्षेत्र में एक महिला मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई हुई थी, जंगल मे महिला पर गुलदार ने हमला बोल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना करीब शाम चार बजे की है। सूचना पर मौके पर पहुँचे फतेहपुर रेंज वन विभाग की टीम ने महिला के शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला के शव को घसीट कर जंगल की ओर लेकर गया था। महिला का नाम नंदी सनवाल बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 44 वर्ष है और वह दमूवाढूंगा की ही रहने वाली है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!