नैनीताल में भूकंप आपदा  राहत  व बचाव  की रोकथाम  को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 14, 2022 360 views
नैनीताल में भूकंप आपदा  राहत  व बचाव  की रोकथाम  को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल - जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद मे विगत दिनों मे लगातार कई बार भूकंप के झटको को गम्भीरता लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो एवं जनपद स्तर पर आईआरएस प्रणाली  के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल में भूकंप आपदा  राहत  व बचाव  की रोकथाम  हेतु मॉक अभ्यास/ पूर्वाभ्यास अभियान की तैयारियो को लेकर आवश्यक बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। उन्होंने कहा की  वर्तमान में भूगर्भीय घटनाओं के कारण आ रहे भूकंप तथा किसी उच्च मापकता के भूकंप की संभावित घटनाओं की पूर्व तैयारियों, प्रतिवेदन  एवं राहत समन्वय कार्यों का उच्चतम स्तर बनाए रखने हेतु सम्बन्धित  विभाग अपने-अपने आपदा से सभी उपकरणो को हर हाल मे पहले से ही संरक्षित करते हुए  प्लानिंग करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है इसलिए जिस अधिकारी/कर्मचारी को जो दायित्व दिए गए है वे उनकी पूर्ण जानकारी रखते हुए उसे गम्भीरता से ले। श्री गर्ब्याल ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लें जहॉ पर आपदा एवं भूकम्प आने की अत्याधिक सम्भावनाऐं हैं। इसके आलावा क्षेत्र के आस-पास के अस्पतालों को चिन्हित कर उसमें डॉक्टर, बैड या चिकित्सा सम्बन्धी उपकरणों का भी निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय कार्यालय, प्रतिष्ठानों, एवं अग्निशमन विभाग को अपने फायर उपकरणों को तत्काल ठीक रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं आपदा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वे अपने कन्ट्रोल रूम को 24 घण्टे अपडेट रखें ताकि होने वाली घटनाओं की सही समय पर जानकारी मिल सके जिससे की शीघ्र ही घटना स्थल पर पहॅुचकर पीढ़ित को राहत दी जा सके। उन्होंने आपदा अधिकारी को निर्देश दिये हैं वे सभी तहसीलों में मॉक अभ्यास/ पूर्वाभ्यास अभियान की तैयारियॉ करना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित आपदा से जुड़े समस्त विभाग आपदा के दौरान राहत एवं बचाव के कार्याें को भलि-भॉति समझ सके।   जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार ने पॉवर प्रजेटैंशन के माध्यम से बताया कि पूर्वाभ्यास एवं मॉक अभ्यास हेतु जनपद में गठित आई०आर०एस० के पूर्वाभ्यास अभियान के अन्तर्गत स्थानों का चिन्हिकरण किया गया। प्रत्येक स्थान पर इंसीडेण्ट कमाण्ड केन्द्र, राहत शिविर, चिकित्सा शिविर आदि को चिन्हित करते हुए स्थानीय आई०आर०टी० दलों का गठन, साईट चीफों व टास्क फोर्साे (कार्मिक / उपकरण/ संसाधन) का गठन करना सुनिश्चित किया गया। जिसमे समस्त नोडल अधिकारी- आई०आर०एस० जनपद नैनीताल, समस्त परगना मजिस्ट्रेट एवं समस्त विभागीय अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार जोशी, डीएफओ संदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, परियोजना अधिकारी अजय सिंह, हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, कलैक्ट्रेट प्रभार/एसडीएम योगेश मेहरा, एसडीएम राहुल साह, मनीष कुमार, गौरव चटवाल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के साथ समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत, जिला कमाण्डेट होमगार्ड, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता लोनिवि/सिंचाई/जल संस्थान/पेयजल निगम/लघु/विद्युत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एसडीआरएफ,सीआरपीएफ, कुमाऊँ रेजिमेन्ट आदि उपस्थित थे। इसके आलावा एनडीआरएफ के अधिकारी वर्चुवल के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 86

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories