डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़े जिसमें चौदह लोग घायल
April 20, 2024
•
709 views
सामान्य
उत्तराखंड: रुद्रपुर में बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में समझाैते के बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया। जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार की रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कालोनी निवासी दूल्हा 70 लोगों के साथ बरात लेकर रात करीब दस बजे रवींद्रनगर पहुंचा था। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा काटने लगे। डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हो गई। जिससे विवाह में अफरा तफरी मच गई। वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थी। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!