डी० ए ० वी पब्लिक स्कूल, नयागांव (कालाढूंगी) में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे
September 22, 2024
•
564 views
जनहित
उत्तराखंड: **नयागांव (कालाढूंगी):** डी० ए ० वी पब्लिक स्कूल, नयागांव में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज जोशी और उपस्थित ग्रैंडपेरेंट्स द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस खास दिन पर बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य नीरज जोशी ने सभी ग्रैंडपेरेंट्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों में बड़े-बुजुर्गों के प्रति आदर और सम्मान बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है।
ग्रैंडपेरेंट्स ने भी डी ० ए ० वी परिवार के प्रति आभार जताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!