नैनीताल: राम नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजा ‘जय श्रीराम’
April 06, 2025
•
407 views
सामान्य
उत्तराखंड: राम नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजा ‘जय श्रीराम’
नैनीताल। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर नगर में हनुमान भक्तों द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा जय श्रीराम सेवा दल, विश्व हिंदू परिषद, जय श्रीराम सेवा दल (युवा वाहिनी) व अन्य हिंदूवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
शोभायात्रा की शुरुआत मल्लीताल फ्लैट्स से हुई, जहां सैकड़ों भक्त भगवा ध्वजों के साथ बाइक और चौपहिया वाहनों में सवार होकर मॉल रोड होते हुए हनुमानगढ़ पहुंचे। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, सेवादल अध्यक्ष मनोज कुमार, विक्की वर्मा, पंकज बिष्ट, भुवन बिष्ट ‘आर.ओ.’, सूरज, सुनील, करन चंद्रा, विमल चंद्रा, संदीप चौहान, विनोद सिंह, अनिल ठाकुर, अमित साह, कुलदीप देवल, रोहित गौड़, आदित्य, मोहित अग्री, कुन्नू भोटिया, प्रदीप आर्या, भूपेंद्र भट्ट, दीपांशु, बासु बेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!