पायलट बाबा की संपत्ति हड़पने का आरोप, शिष्य ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
January 11, 2025
•
591 views
जनहित
उत्तराखंड: पायलट बाबा की संपत्ति हड़पने का आरोप, शिष्य ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
नैनीताल। पायलट बाबा के शिष्य स्वामी मंगल गिरि ने बाबा की संपत्ति हड़पने के आरोप लगाते हुए जिले के पुलिस कप्तान (एसएसपी) को शिकायती पत्र भेजा है। स्वामी मंगल गिरि ने बताया कि पायलट बाबा की महासमाधि 20 अगस्त 2024 को हुई थी, जिसके बाद कुछ लोग महायोग फाउंडेशन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
शिकायत में स्वामी मंगल गिरि ने आरोप लगाया है कि नैनीताल और दिल्ली के छह लोगों ने षड़यंत्र के तहत महायोगी पायलट बाबा कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड रिसर्च गेठिया की मान्यता प्राप्त करने के लिए महायोग फाउंडेशन के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया है। इन फर्जी दस्तावेजों में सदस्य सूची में उनके नाम की जगह किसी और का नाम डाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों में खाते खोले गए हैं और बाबा की फर्जी वसीयत बनाकर उनकी निजी और फाउंडेशन की संपत्ति को हड़पने की कोशिश की जा रही है।
स्वामी मंगल गिरि ने आशंका जताई कि इन लोगों ने बाबा की बीमारी का लाभ उठाकर उनकी देखभाल में लापरवाही की होगी, जिससे उनकी मृत्यु हो सकती है। उन्होंने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!