पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, उनके अद्वितीय योगदान को किया नमन
September 10, 2024
•
422 views
सामान्य
उत्तराखंड: **नैनीताल, 10 सितंबर
उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थल मल्लीताल, नैनीताल के पंत पार्क में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी ने अपने संबोधन में पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. पंत ने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से देश और समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने पं. पंत की भूमिका को खास तौर पर रेखांकित किया, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ सामाजिक सुधार के कार्यों में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।
श्रीमती खंडूडी ने पं. पंत के अद्वितीय प्रशासनिक कौशल और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पं. पंत का जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या और ,ललित भट्ट , पूरन मेहरा ,नारायण सिंह जन्तवालअन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!