राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और नयना देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
May 25, 2024
•
527 views
सामान्य
उत्तराखंड: *राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड*
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को नैनीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!