राजकीय इंटर कॉलेज की महिला प्रवक्ता ने पुरूष प्रवक्ता पर गाली-गलौज,छेड़खानी का लगाया आरोप

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 03, 2022 429 views
राजकीय इंटर कॉलेज  की महिला प्रवक्ता ने पुरूष प्रवक्ता पर गाली-गलौज,छेड़खानी का लगाया आरोप सामान्य
उत्तराखंड: रानीखेत जिले के ताड़ीखेत विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में महिला प्रवक्ता ने पुरूष प्रवक्ता पर छेड़छाड़, अभद्रता, गंदी गाली गलौज, धमकी इत्यादि का आरोप लगाया है और प्रवक्ता के खिलाफ राजस्व पुलिस में केस दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार राजकीय इंटर कालेज भुजान में इंग्लिश विषय पढ़ाने वाली महिला प्रवक्ता की नियुक्ति के बाद से ही विद्यालय के दूसरे प्रवक्ता मिथिलेश्वर सिंह महिला प्रवक्ता के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगा, इतना ही नही महिला प्रवक्ता के जब महिला प्रवक्ता ने इन सब बातों का विरोध किया तो उसने महिला प्रवक्ता को बदनाम करने की नीयत से उसके ऊपर गलत इल्जाम लगाने लगाने शुरू कर दिए। महिला ने मिथिलेश्वर सिंह के खिलाफ 19 जुलाई 2022 को प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत की इसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा एक टीम गठित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष मामला आने के बाद मिथिलेश्वर ने अपने कारनामो को कुबूल किया,जिसके बाद मिथिलेश्वर के ट्रांसफर की बात सामने आई और विद्यालय प्रबंधन ने ट्रांसफर होने तक मिथिलेश्वर को मेडिकल लीव पर रख दिया गया । लेकिन मामला यही नही रुका मेडिकल लीव पर होने के बावजूद मिथिलेश्वर विद्यालय आने लगा और विद्यालय आकर पीड़ित महिला प्रवक्ता के साथ और ज़्यादा अभद्रता करने लगा। महिला प्रवक्ता ने ये भी आरोप लगाया है कि मिथिलेश्वर विद्यालय में गुटबाजी भी करते है और उसे हथियार बनाकर ही विद्यालय में ही कार्यरत एक महिला जो कि मिथिलेश्वर के गुट में शामिल थी का एक अन्य प्रवक्ता के साथ झगड़ा हुआ जिसकी गवाह पीड़ित महिला प्रवक्ता और 79 विद्यार्थी थे,मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा और उक्त महिला ने पीड़ित महिला प्रवक्ता पर,प्रिंसिपल और उक्त अन्य प्रवक्ता पर ही एससी एसटी एक्ट में शिकायत दर्ज कर दी। महिला प्रवक्ता का कहना है कि ये सब मिथिलेश्वर सिंह की ही बदला लेने की एक चाल थी। इसके बाद मिथिलेश्वर के हौसले और बुलंद हो गए। उसका ट्रांसफर भी नही हुआ,और वो लगातार पीड़ित महिला प्रवक्ता के साथ छेड़छाड़, अभद्रता, गाली गलौज और ज़्यादा करने लगा। पीड़ित महिला प्रवक्ता नैनीताल कुमाऊं कमिश्नर के पास पहुंची,कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लिया और अपर निदेशक माध्यमिक,खंड शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को बुलवाकर जांच करने के निर्देश दिए। पीड़ित महिला प्रवक्ता का कहना है कि 19 जुलाई को जो शिकायत पत्र मैंने दिया था उसमें जो जो बिंदु मैंने लिखे थे उसमे से उन्होंने बेहद भद्दी प्रश्नावली तैयार की और उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। महिला प्रवक्ता जब 2 अक्तूबर गांधी जयंती के दिन स्कूल पहुंची फिर कुछ आस पास के लड़कों ने गेट बंद कर दिया और महिला प्रवक्ता को स्कूल के अंदर ही कैद हो गयी । 338 बच्चों के स्कूल में एक भी बच्चा गांधी जयंती के दिन स्कूल नहीं पहुँच पाया जबकि नियम के अनुसार गांधी जयंती को प्रभात फेरी भी निकाली जाती है मिथिलेश्वर सिंह 58 वर्ष के है और इनका परिवार देहरादून रहता है और स्कूल में लगभग 20 वर्षों से कार्यरत है जाहिर है विभाग और स्थानीय लोगों में उनकी अच्छी पकड़ है इसलिए गांधी जयंती के दिन बच्चों की छुट्टी कर देना अचानक महिला प्रवक्ता के खिलाफ कई असामाजिक तत्वों को खड़ा कर महिला प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी कर देना एक शिक्षा विभाग में महिलाओं के प्रति बढ़ते उत्पीड़न के षड्यंत्र की आहत दे रहा है । ये मामला जब नैनीताल विधायक सरिता आर्य तक पहुंचा तब उन्होंने अल्मोड़ा डीएम और एसएसपी को फ़ोन कर विद्यालय के गेट को खुलवाया और 4 घण्टे विद्यालय में कैद होने के बाद बमुश्किल पीड़ित महिला प्रवक्ता अपने घर नैनीताल पहुंच सकी। इस मामले में एसडीएम अल्मोड़ा ने भी उनकी मदद की।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories