गुरुवार से लापता युवती का शव आज सुबह नैनी झील में तैरता मिला
June 19, 2022
•
636 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर से लापता हुई किशोरी का शव आज नैनी झील में तैरता मिला। सुबह मार्निग वाॅक पर गए लोगों नै शव देखा। इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी ही होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बताया गया है कि बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन घर वालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके ठंडी रोड की ओर जाने की पुष्टि हुई। जहां पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह शनि मंदिर के पास लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा।
मल्लीताल कोतवाली के उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि महिला उप निरीक्षक पूजा मेहरा मृतका के पंचनामे और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई कर रही हैं। अब तक उसके बाद किसी तरह का सुसाइड नोट आदि मिलने की बात प्रकाश में नहीं आई है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!