गिरीश चंद्र आर्य सेवानिवृत्ति पर सम्मानित 30 वर्ष की सेवा पूर्ण, भावभीनी विदाई
August 31, 2025
•
188 views
सामान्य
उत्तराखंड: गिरीश चंद्र आर्य सेवानिवृत्ति पर सम्मानित
30 वर्ष की सेवा पूर्ण, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
नैनीताल। जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल में बड़े बाबू (रोकड़िया) के पद पर कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य 30 वर्षों की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें तथा उनकी पत्नी हंसी आर्य को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने कहा कि गिरीश चंद्र आर्य ने सदैव सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इंजीनियर डीएस नेगी ने भावुक अंदाज में कहा कि उनका गिरीश चंद्र से भाईचारे का संबंध रहा है और अगले माह वे स्वयं भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरीश चंद्र का सरल, बेबाक और सहयोगी स्वभाव सभी कर्मचारियों के लिए मिसाल है।
कार्यक्रम के अतिथि नवीन चंद्र ने भी उनके कार्यकुशल और प्रेरणादायी व्यवहार को सराहा। वहीं गिरीश चंद्र आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव नियम और ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास किया और आगे भी विभागीय कार्यों में सहयोग देते रहेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, डीएस नेगी, गोपाल सिंह नयाल, जीएस भौरियाल, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, एबी पपने, दीपा मटियाली, हंसी बिष्ट सहित विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!