गौरव जोशी का BARC में वैज्ञानिक अधिकारी पद पर चयन, नैनीताल का नाम रोशन
June 24, 2025
•
303 views
सामान्य
उत्तराखंड: गौरव जोशी का BARC में वैज्ञानिक अधिकारी पद पर चयन, नैनीताल का नाम रोशन
GATE में ऑल इंडिया रैंक 14 प्राप्त करने वाले गौरव ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से किया है M.Sc.
नैनीताल, 24 जून।
नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी गौरव जोशी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले और कुमाऊं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
गौरव मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के अर्चाली गांव के निवासी हैं और वर्तमान में तल्लीताल, नैनीताल में रह रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से भूविज्ञान (Geology) में M.Sc. की पढ़ाई पूरी की है। गौरव ने इससे पहले GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14 (AIR-14) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी।
उनकी इस बड़ी उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार का मजबूत सहयोग रहा है। गौरव के पिता श्री चंद्र मोहन जोशी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और माता श्रीमती लीला जोशी एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई भारतीय नौसेना आयुध सेवा (INAS) में ग्रुप-A अधिकारी हैं।
गौरव ने बताया कि उनके भाई का मार्गदर्शन, समर्थन और प्रेरणा इस सफलता में बेहद अहम रही। उन्होंने कहा, “यह सफर चुनौतियों से भरा था, लेकिन परिवार के विश्वास और अपनी लगन के चलते मैं इस मुकाम तक पहुंच सका।”
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे नैनीताल और कुमाऊं क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने गौरव की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!