तीन दोस्तों ने करी चोंथे की हत्या,शव बरामद
October 02, 2022
•
371 views
सामान्य
उत्तराखंड: चंपावत। जिले के पाटी तहसील के अंतरगत बिसारी गांव में दोस्तों ने आपसी विवाद में दोस्तों ने अपने ही चौथे दोस्त की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों केखिलाफ हत्या व शव को छिपाने का मामला दर्ज कर लिया। जब पुलिसशव बरामद करने उन्हें मौके पर ले गई तो लोगों ने पुलिस कस्टडी में हीतीनों की पिटाई भी कर दी। जानकारी के अनुसार पाटी विकास खंड के बिसारी गांव निवासी 28 वर्षीय मोहित पचौली 24 सितंबर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 29 सितंबर कोपुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार कि पूछताछ के लिए मोहित के दोस्तों को हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोहित की हत्या करने की बात कबूली।जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पाटी के रामलीला मैदान और वन विभाग कार्यालय के बीच बने एक अवैध टिनशेड तक पहुंची। जहां मोहित का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नीरज सिंह बिष्ट, कमल सिंह मेहता व यशपाल सिंह बोहरा उर्फ पालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस कस्टडी में उनकी धुनाई कर दी। बमुश्किल पुलिस ने तीनों आरोपियों को बचाया। मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बड़ी बहनें हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!