हल्द्वानी: समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कारवाई
January 13, 2025
•
630 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी: समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई
हल्द्वानी के MB इंटर कॉलेज के पास स्थित एक प्रसिद्ध समोसे की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान का निरीक्षण किया और सख्त कदम उठाए। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी को पैर से आलू धोते हुए देखा गया था
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही दुकान में तैयार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल दुकान को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है और ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दुकान की मालकिन ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके कर्मचारियों की गलती है और वे इसे सुधारने का प्रयास करेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!