लोक पर्व फूलदेई फूलों की बहार के साथ ही नव वर्ष के आगमन तथा बसंत का प्रतीक है :डॉ ललित तिवारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 14, 2023 441 views
लोक पर्व फूलदेई फूलों की बहार के साथ ही नव वर्ष के आगमन तथा बसंत का प्रतीक है :डॉ ललित तिवारी जनहित
उत्तराखंड: फुलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार, ये देली स बारंबार नमस्कार… (यह देहरी फूलों से भरपूर और मंगलकारी हो ,सबकी रक्षा करे और घरों में अन्न के भंडार कभी खाली न होने दे) के स्वागत की परम्परा विश्व के सभी मानवीय समाजों में पाई जाती है। अंग्रेजी न्यू ईयर डे , तिब्बत का लोसर उत्सव ,पारसियों का नबरोज या हिंदू संस्कृति की चैत्र प्रतिपदा। फूलदेइ पर्व में देवतुल्य बच्चों द्वारा प्रकृति के सुन्दर फूलों से नव संवत्सर से पूर्व उसका भव्य स्वागत किया जाता है. चैत्र की संक्रांति पर उत्तराखंड में इस लोक पर्व को मनाया जाता है तथा इसी दिन बच्‍चों द्वारा घरों की देहरी जिसे देली भी कहते को फूलों से सजाया जाता है। घर की चौखट का पूजन करते हुए 'फूलदेई छम्मा देई' से मंगलकामना की जाती है। इस लोक पर्व में पड़ोस के बच्‍चों की भूमिका महत्वपूर्ण है।लोक पर्व फूलदेई फूलों की बहार के साथ ही नव वर्ष के आगमन तथा बसंत का भी प्रतीक है । सूर्य उगने से पहले फूल चुनने की परंपरा में वैज्ञानिक पक्ष है, कि सूर्योदय पर भंवरे फूलों पर मंडराने लगते हैं, जिसके बाद परागकण एक फूल से दूसरे फूल में पहुंच जाते हैं और बीज बनने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। अच्छी पैदावार और उन्नत किस्म के बीज प्राप्त करने के लिए परागण जरूरी है जो जीवन के संघर्ष को कम करने के लिए कुछ फूलों को पौधों से अलग कर दिया जाता है । फूलदेई का त्योहार खुशी बाटने के साथ ही प्राकृतिक संतुलन का त्योहार भी है जहा इस मौसम में हर तरफ फूल खिले होते हैं, फूलों से ही नव जीवन का सृजन होता है। चारों तरफ फैली इस बसंती बयार को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।और ग्रीष्म ऋतु के बीच का खूबसूरत मौसम, फ्यूंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल और बच्चों के खिले हुए चेहरे... 'फूलदेई' की ये पहचान है जो, नए फूलो के खिलने का संदेश भी लाता है । लोक जीवन से जुड़े होने का यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करता है तथा संरक्षण का संदेश देता है। 'फूलदेई' ,चैत संक्रांति पर तापक्रम बढ़ने से ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघल जाती है, सर्दियों के मुश्किल दिन कम हो जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बुरांश के लाल फूलों से लाल नजर आते हैं, तब देश तथा प्रदेश की खुशहाली के साथ प्रकृति एवम मानव की खुशहाली लिए फूलदेई का त्योहार संदेश लाता है जिसमें किशोरी लड़कियों और छोटे बच्चों का उत्साह अधिक शामिल रहता है। बदलते समय के साथ तथा लोक जीवन से जुड़े लोक पर्व आज भी मानव को सचेत करते है की परंपराओं का निर्वहन प्रकृति के साथ मानव को जोड़ता है तथा जीवन के सतत विकास को प्रेरित करता है। फूल , चावलों ,गुड से सजी थाली घर की मुख द्वार देहरी, पर चावल एवम फूल डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। फूलदेई, छम्मा देई...जतुकै देला, उतुकै सही...दैणी द्वार, भर भकार।यह लोक जीवन को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करता है।।(चैत) का महीना जिसे हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष कहा जाता है। इस चैत के महीने में उत्तराखंड के जंगलो में कई प्रकार के फूल खिलते है जो मनमोहक व सुंदर होते है कुजु ,फ्योलि, बुरांस, बासू, डंडोलि, गुर्याल, बिराली, लई, माल्टा, हिन्सर, किंगोड, पुलम ,आरु, खुमानी इस प्रकार कई प्रजाति के फूल और फल इस महीने में खिलते है। खूबसूरत मौसम, फ्यूंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल और बच्चों के खिले हुए चेहरे ” फूलदेई “ की खुशी है जो प्रेम बाटने का काम करती है। फूलदेई से ही कुमाऊं में बहनों के प्रति मायके के स्नेह की भिटोली शुरू की जाती है जो फिर समाज को जोड़ने का काम करती है । बर्फ पिघलने से प्रकृति में नई ऊर्जा का समावेश होता है प्रकृति को ईश्वर की देन माना जाता है इसलिए इन फूलों को ईश्वर को समर्पित किया जाता है और जिस प्रकार सुंदर व सुगंधित फूल मन को प्रसन्न कर देते है उसी प्रकार इन फूलों के माध्यम से सारा वातावरण प्रसन्न व सुगंधित किया जा सके । उत्तराखंड की सुंदर पर्यावरण , संस्कृति व परंपरा है, पलायन से लोग शहरों में बस चुके हैं और फुुुुलदेेेेई (फुलारी) व संक्रांत से जुड़ी हमारी यह संस्कृति भी उन बंद घरों के साथ कही अंधेरो में लुप्त होती जा रही है। आओ मिलकर फूलदेई मनाए प्रकृति का प्रेम बाटे लोक पर्व का आनंद ले।
लोक पर्व फूलदेई फूलों की बहार के साथ ही नव वर्ष के आगमन तथा बसंत का प्रतीक है :डॉ ललित तिवारी body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories