नैनीताल: सांस्कृतिक मंच पर स्टार नाईट का आयोजन, मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय ने दी प्रस्तुति
October 24, 2023
•
740 views
सामान्य
उत्तराखंड: डीएसए मैदान में आयोजित सांस्कृतिक मंच पर स्टार नाइट का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर में महिलाओं द्वारा झोड़े की प्रस्तुति दी गई। देर शाम से स्टार नाइट में मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय और इन्द्र आर्य
द्वारा अपने गीतों से पंडाल में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड स्टार नाइट में मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय ,इंदर आर्य समेत उत्तराखंड के मशहूर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपने गीतों व नृत्य से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रख्यात लोक गायक इंद आयों के बोल हीरा बोल तेरो लहंगा के भलो गीत पर लोग पंडाल में ही थिरकने लगे। नैनी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य कर लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। मशहूर लोक
गायिका माया उपाध्याय ने छोरी लक्षिमा ,आज के दीना तू रैली घर पना , मैं छू बाना नैनीताल की मनमोहक प्रस्तुति परदर्शकों से खचाखच भरे पंडाल में मौजूद लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!