जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं पर हाथी का हमला, एक को कुचल कर मारा
December 21, 2022
•
352 views
सामान्य
उत्तराखंड: कोटद्वार। उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गईं पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया जबकि जान बचाने के लिए भागीं चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से यहां दहशत बनी हुई है।
हाथी के हमले में घायल ध्रुवपुर निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ सुबह करीब 9:00 बजे जंगल में लकड़ी • गई थी। ध्रुवपुर में निर्माणाधीन पुल से आगे जंगल की ओर बढ़े ही थे कि तभी अचानक झाड़ी से हाथी निकाला और उनपर हमला कर दिया। सभी ने जंगल से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। भगदड़ में वह गहरे गड्ढे में गिर गई। अन्य महिलाओं ने भी गिरते पड़ते हुए किसी प्रकार हाथी से जान बचाई लेकिन एक महिला लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी को हाथी ने सूंड़ में लपक लिया और पटक कर पांव से कुचलकर मार डाला।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!