एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का आठवां स्थापना दिवस मनाया ,सुंदर कांड का हुआ आयोजन
July 29, 2024
•
206 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी के प्राचीन श्री राम मन्दिर में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रसाद वितरण के साथ-साथ संस्था की धर्महित, समाजहित और भारतहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू और मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने कहा कि संस्था की स्थापना से ही लोकमंगल और समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि भविष्य में भी संस्था को धर्महित, समाजहित और भारतहित में कार्य करने की शक्ति मिलती रहे, जिससे भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार हो सके। संस्था का उद्देश्य सदैव लोकमंगल कार्य करना है, जो सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन प्राचीन श्री राम मन्दिर के पंडित विवेक शर्मा और उनकी टीम ने किया। आयोजन में अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार और अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!