नैनीताल में भव्य कलश यात्रा संग दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज
September 28, 2025
•
528 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में भव्य कलश यात्रा संग दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज
नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को नयना देवी मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों की गूंज और स्कूली बच्चों की रंगारंग झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली।
कलश यात्रा मल्लीताल पंत पार्क से प्रारंभ होकर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, खड़ी बाजार होते हुए नैना देवी मंदिर पहुंची और वहां संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कुमाऊनी और बंगाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से की जाएगी।
कलश यात्रा में मंजू पांडे, मुन्नी भट्ट, अनुराधा भट्ट, कुसुम लता सनवाल, रश्मी राणा, निभा वर्मा, सरिता कुरिया, सीमा पांडे, सुमन साह, डॉली भट्टाचार्य, मंजू बोरा, कविता कांडपाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। समिति की ओर से अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पी.के. शर्मा, आलोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!