नैनीताल:दुर्गा पूजा कमेटी नई कार्यकारिणी का गठन बहादुर सिंह बिष्ट अध्यक्ष निर्वाचित
July 21, 2024
•
261 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल।दुर्गा पूजा कमेटी ने रविवार देर शाम सुरेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में सेवा समिति हॉल में आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में 2023 -24वित्त आय ब्यय का लेखा-जोखा सदन के सामने पेश किया गया। तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट , वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। संरक्षक कमेटी में सुरेंद्र चंद्र चौधरी ,प्रेम कुमार शर्मा ,विनोद चंद्र पंत, दीपचंद गुरुरानी, चंदन कुमार दास को बनाया गया।
इस दौरान पीके शर्मा ,दिनेश चंद्र भट्ट, राजीव वर्मा, शिवराज नेगी, विकाश वर्मा, भास्कर बिष्ट , भास्कर महतोलिया ,मंजू रौतेला, सावित्री सनवाल, मुन्नी तिवाड़ी, मनोज सिंह बिष्ट , शीतल तिवाड़ी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!