11 से 15 अक्टूबर तक होगा दुर्गा पूजा का आयोजन
July 25, 2021
•
711 views
जनहित
उत्तराखंड: सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल कार्यकारिणी की बैठक आज राम सेवक सभा मल्लीताल में सुरेश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक में तय किया गया कि दुर्गा पूजा का कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा जिससे वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा संचालित किया जाएगा। आज आयोजित बैठक में पंकज तिवारी, अजय भट्ट, विकास वर्मा, श्रीमती रचना शाह, भगवान सिंह देव कुमार को अस्थाई सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में संरक्षक प्रेम कुमार शर्मा सुरेश चौधरी, विनोद चंद्र पंत, दीपक गुरुरानी, सरदार गुरविंदर सिंह, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन कुमार दास, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव नरदेव शर्मा, कार्यसमिति के सदस्य उमेश मिश्रा, तृप्ति गुहा मजूमदार, किशन सिंह अधिकारी, श्रीमती सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!