डीएसबी परिसर नैनीताल में शनिवार को होगी मकड़ी और मक्खी व लहरों के राजहंस की पुनः प्रस्तुति

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 26, 2022 490 views
डीएसबी  परिसर  नैनीताल में शनिवार को होगी  मकड़ी और मक्खी व लहरों के राजहंस की पुनः  प्रस्तुति जनहित
उत्तराखंड: पत्रकारिता विभाग की प्रस्तुति 'लहरों के राजहंस' को सबने सराहा कुमाऊं विश्वाविद्यालय के डीएसबी परिसर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक अभिनव पहल में विभाग के विद्यार्थियों को दो माह तक नाट्य विधा में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एक नाटक भी तैयार किया गया जिसका मंचन शुक्रवार को परिसर के एएन सिंह हाल में किया गया। विभाग द्वारा नांदी थिएटर मुंबई और विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म सोसायटी मुंबई के सहयोग से प्रसिद्ध लेखक मोहन राकेश के लहरों के राजहंस नाटक की प्रस्तुति की गई। नाटक का निर्देशन और पहली बार किसी नाटक में प्रतिभाग करने के बावजूद कलाकारों के सधे अभिनय ने जमकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। रंगकर्मी मास्टर ऑफ थिएटर आर्ट्स संजय पंडित और सहयोगी बबीता विश्वकर्मा के निर्देशन में नाटक तैयार किया गया। नाटक का केन्द्रीय पात्र गौतम बुद्ध का सौतेला भाई नंद व्यक्ति के मन का प्रतीक था। नंद के सांसारिकता में उलझे रहने और गौतम बुद्ध से प्रभावित होकर भिक्षु बन जाने के मानसिक द्वन्द्व को नाटक में मंथन रस्तोगी ने और नंद की रूप गर्विता पत्नी सांसारिकता की प्रतीक है। नंद के पात्र में मंथन रस्तोगी ने और अपने सौंदर्य और रूप के मद में आत्ममुग्ध नंद की पत्नी सुंदरी के रूप में मानसी शर्मा ने शानदार अभिनय से जीवंत कर दिया। अन्य पात्रों के रूप में पुनीत सिंह, योगिता तिवारी, राहुल मल्ल, सौम्यता बिष्ट, आरती राजपूत, नवल आर्या, महेन्द्र कुमार, कृष्णा बिष्ट, रजत जोशी, लक्ष्मी मलारा, अनमोल आर्या ने भी बेहतरीन अभिनय किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार इदरीस मलिक ने बेहतरीन प्रस्तुति के लिए कलाकारों व संजय पंडित, सहायक निर्देशिका बबीता विश्वकर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अत्यंत गंभीर विषय पर आधारित नाटक की प्रस्तुति बहुत कठिन है लेकिन अपनी परिकल्पना से निर्देशक और सहज अभिनय से कलाकारों ने इसे जीवंत कर दिखाया। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और सहायक प्रो. पूनम बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रंगकर्मी रीतेश सागर ने भी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी केपी साह, राजेश आर्या, एचएस राणा बाबा, मोहित सनवाल, मंजूर हुसैन, नासिर सहित विभागीय कर्मी चंदन, एसआरएफ किशन सहित पाइन क्रेस्ट विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार, भावना आर्या , लता नेगी, स्मृति बिष्ट, फरीन खान, जैनब , अमित कुमार तथा परिसर व अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। शनिवार को होगी मकड़ी और मक्खी व लहरों के राजहंस की पुनः प्रस्तुति डीएसबी परिसर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने बताया कि शनिवार को नंदी थिएटर व विक्टोरियस थिएटर के सहयोग से दोपहर एक बजे से एएन सिंह हाल में मकड़ी और मक्खी लघु कहानी प्रस्तुत की जायगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की प्रस्तुति की सफलता के बाद लहरों के राजहंस की नये कलाकारों के साथ पुनः प्रस्तुति की जायेगी।
डीएसबी  परिसर  नैनीताल में शनिवार को होगी  मकड़ी और मक्खी व लहरों के राजहंस की पुनः  प्रस्तुति body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories