डॉक्टर शिवांगी चन्याल बनीं कुमाऊं विश्वविद्यालय की एनएसएस तदर्थ कार्यक्रम समन्वयक
September 22, 2024
•
351 views
मौसम
उत्तराखंड: ### डॉक्टर शिवांगी चन्याल बनीं कुमाऊं विश्वविद्यालय की एनएसएस तदर्थ कार्यक्रम समन्वयक
अंग्रेजी विभाग की डॉक्टर शिवांगी चन्याल को कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तदर्थ कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर कूटा (कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) ने सम्मानित किया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर भूमिका प्रसाद, डॉक्टर नेत्र पाल, और डॉक्टर विक्रम बेदी ने उन्हें बधाई दी।
इसके साथ ही, कूटा ने अल्मोड़ा एसएसजे विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर प्रमोशन पाने वाले डॉक्टर प्रियंका सागर, डॉक्टर डी. पी. यादव, डॉक्टर अरशद हुसैन, डॉक्टर रिजवाना सिद्दीकी, डॉक्टर ज्योति जोशी, डॉक्टर संजीव आर्य, डॉक्टर नीता भारती और एसोसिएट प्रोफेसर बनने पर डॉक्टर धनी आर्य (बॉटनी), डॉक्टर बलवंत कुमार (बॉटनी), डॉक्टर एच. आर. कौशल, डॉक्टर पारुल सक्सेना, डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर भुवन चंद्र, डॉक्टर प्रतिभा फिलोरिया, डॉक्टर दीपक सागर, डॉक्टर सबीहा नाज, और डॉक्टर वंदना जोशी को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कूटा ने कुलपति प्री. सतपाल बिष्ट और पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट का भी धन्यवाद किया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!