जिला युवक कांग्रेस ने नीट पेपर लीक व यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार का पुतला फूका
June 30, 2024
•
440 views
सामान्य
उत्तराखंड: नीट पेपर लीक के बाद, यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करने पर जिला युवक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस, नैनीताल सुमित लोहनी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा केन्द्र सरकार व NTA का मल्लीताल पंत पार्क में पूतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने केन्द्र सरकार के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर गहरा रोष व्यक्त किया।*
*इस अवसर पर नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, सुनीता आर्या, लता तरुण, रईसा चिश्ती,धीरज बिष्ट, बंटू आर्या,जिला महासचिव युवक कांग्रेस ललित बोरा, राजेन्द्र व्यास,NSUI नगर अध्यक्ष आयुष कुमार, इनाया चिश्ती, प्रेम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!