ज़िलाधिकारी ने मेट्रोपोल क्षेत्र में पार्किंग एवम रिंग रोड हेतु चिन्हित स्थल का किया निरीक्षण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 14, 2023 520 views
ज़िलाधिकारी ने मेट्रोपोल क्षेत्र में  पार्किंग एवम रिंग रोड  हेतु चिन्हित स्थल का किया निरीक्षण सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल : हल्द्वानी काठगोदाम नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्थाओं को सुगम एवं सुविधायुक्त बनाने हेतु विगत में हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में 14 जंक्शन पॉइंट्स को सुधारीकरण हेतु चिन्हित किया गया है जिसके क्रम में रानीबाग चौराहे का आज जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा तात्कालिक एवम दीर्घकालीन उपायों हेतु निर्मित डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों के संबंध में एनएच के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, रानीबाग चौराहे पर निर्माण हेतु प्रस्तावित अतिरिक्त पुल की डीपीआर बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए । डीएम ने कहा कि हल्द्वानी से काठगोदाम तक यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए हल्द्वानी शहर के विभिन्न ऐसे स्थानों को चिन्हित किये गये थे जिन्हे सुधारीकरण एवं विस्तारिकरण की आवश्यकता है ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके, जिसके लिए डीपीआर सम्बन्धित विभाग द्वारा बनाई गई है जिसमें रानीबाग चौराहे को भी एनएच के माध्यम से चौड़ीकरण एवं विस्तारिकरण का कार्य किया जाना है । उसके बाद क्षेत्र में अत्याधिक बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन एवं क्षतिग्रस्त सड़क मार्गो का जिलाधिकारी वंदना ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जायजा लिया।इस दौरान डीएम ने दोगांव के समीप एनएच रोड पर भू-कटाव, वीरभट्टी पुल क्षेत्र के अन्तर्गत भूस्खलन, रूसी बाईपास मे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त सड़क, नवनिर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हो रहे भूकटाव के साथ ही विगत दिनों अतिक्रमण से मुक्त मेट्रोपोल क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग एवम रिंग रोड हेतु चिन्हित स्थल का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी क्रम में दोगॉव एनएच रोड भूस्खलन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनएच के अधिशासी अधिकारी को वन विभाग एवं वन निगम के साथ समन्वय बनाते हुए संवेदनशील पेडों को चिन्हित करते हुए उनका कटान करने एवं एनएच के चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के दोनो तरफ सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु स्टीमेट बनाते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विगत दिनों शत्रुसम्पत्ति में अवैध अतिक्रमण हटाये गये क्षेत्र में भविष्य के लिए सुविधायुक्त प्रस्तावित सरफेस पार्किंग से सम्बन्धित कार्यो की प्रगति की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात बढ़ने के कारण आये दिन पार्किंग की असुविधा बनी रहती है जिसके लिए सुविधायुक्त पार्किंग के अलावा चीनाबाबा चौराहे से वन-वे रिंग रोड के निर्माण के अलावा विभिन्न निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण के निर्माण कार्यो के लिए बीस करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। निरीक्षण के दौरान रूसी बाईपास रोड पर कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को उक्त सड़क पर ड्रैनेज सिस्टम को सुधारने के लिए विशेषज्ञ एजेंसी से सर्वे कराते हुए डीपीआर बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने रूसी बाईपास रोड पर नवनिर्माण प्रस्वावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के क्षेत्रान्तर्गत हुए भूस्खलन का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान भू-स्खलन से प्लांट के कर्मचारी आवास को खतरे की सम्भावना को देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी नैनीताल एवम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजैक्ट मैनेजर को आवास परिसर को अन्य स्थान को चिन्हित करने की संभावना पर विचार करते हुए भूमि चयन करने के निर्देश दिये। निरीक्षण दौरान के सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभिन्यता एनएच विजय कुमार , अधिशासी अभिन्यता लोनिवि रत्नेश कुमार,उत्तराखण्ड अर्बन डवलपमेंट प्रोजेक्ट प्रबन्धक कुलदीप, ईओ नगर पालिका आलोक उनियाल, तहसीलदार संजय कुमार के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories