नैनीताल शहर की पर्यटन समस्याओं का हल ज़िला प्रशासन से कराया जाएगा :दिग्विजय सिंह बिष्ट
August 23, 2022
•
355 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। नवनियुक्त नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की पर्यटन से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रदेश सरकार और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन से हल कराई जाएगी।
अध्यक्ष दिग्विजय ने कहा कि जल्द नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल मिले गा और समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। शहर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है , इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी सही नही है, जिससे इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय में पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की नैनीताल में प्रमुख स्थान रखने वाली झील के चारो ओर दीवारें टूट रही है जिस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नही है। इसके साथ ही पिछले कई सालों से मॉल रोड टूट रहीं हैं उसकी आज तक मरम्मत नही हो पाई है, जिसका पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर को जोड़ने वाली सड़के भी क्षति ग्रस्त पड़ी हैं, उनकी भी मरम्मत नहीं हो पाई हैं।
नैनीताल होटल एंड रैस्टोरेंटों एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक साह, महासचिव वेद साह, उपसचिव स्नेह छाबड़ा और रमन जीत सिंह, कोषाध्यक्ष सीपी भट्ट
को बनाया गया। इसके अलावा रुचिर पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
दिग्विजय बिष्ट ने कहा की एसोसिएशन में 118 होटल ही पंजीकृत है। एसोसिएशन ने सरकार से पंजीकृत होटलों, रिजौर्ट और होम स्टे के अलावा गैर पंजीकृत होटलों को भी विधिवत पंजीकृत कराने की मांग की है । एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश साह के 30 वर्षों तक लगातार एसोसिएशन में अच्छा काम करने की सराहना की
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!