देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संगठन का हुआ विस्तार और नए सदस्यों का किया स्वागत
August 24, 2024
•
525 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक दर्जन व्यापारियों को आजीवन सदस्यता दिलाई। यह कार्यक्रम बिठोरिया नं. 1 के वेंकट हॉल में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने की।
कार्यक्रम के दौरान नए व्यापारियों को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई, और प्रदेश पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आज आजीवन सदस्य बनने वालों में देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, गिरीश चन्द्र जोशी, वेद प्रकाश अग्रवाल, कांति बल्लभ पांडे, राजीव सुयाल, अनिल जोशी, संजय निगलटिया, रमेश पलड़िया, बालम सिंह देवका, चंदन पाण्डे, और विक्रम सिंह गौड़ शामिल थे।
इस आयोजन में संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वी पाल सिंह रावत, प्रदेश संयोजक वेंकट हॉल एसोसिएन मनोज खुलबे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार आगरी, हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष दीपक खुलवें, जगत सिंह बोरा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान, अविनाश गुप्ता, वेद प्रकाश अग्रवाल, बीना कुंवर, माधो सिंह देवपा, एस एस नेगी, प्रेम सिंह परिहार, हेमंत सूठा, दिगंबर सिंह मनोला, असलम खान, राजकुमार आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम ने व्यापार मंडल की एकता और संगठन की मजबूती को और बढ़ाया है, और नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!