देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के चुनाव 18 मार्च को, अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
March 06, 2025
•
221 views
सामान्य
उत्तराखंड: देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के चुनाव 18 मार्च को, अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
नैनीताल: देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल (रजिस्टर संख्या 376) के चुनाव 18 मार्च 2025 को संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत आज 6 मार्च 2025 को नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार
संघ के अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश प्रसाद मर्दन, त्रिलोक त्रिलोचन टाँक और कमल सिलेलान ने नामांकन दाखिल किया, जिससे यह मुकाबला रोचक हो गया है।
उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार ने एकमात्र नामांकन किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
सचिव और उप-सचिव पद पर सीधा मुकाबला
• सचिव पद के लिए धीरज कटियार और सोनू सहदेव आमने-सामने होंगे।
• उप-सचिव पद के लिए विक्की सिलेलान और मुकेश कुमार मंटू के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल
मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि—
• 7 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
• 12 बजे से 1:30 बजे तक चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा।
• 18 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
• शाम 5:30 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में चुनाव अधिकारी संजय भगत और चुनाव पर्यवेक्षक ओम प्रकाश चौटाला, मनोज चौहान, दिनेश रत्नाकर, मनोज कुमार, अनिल कटियार और राहुल कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संघ के चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि अध्यक्ष पद की कुर्सी किसके हिस्से में आती है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!