Haldwani :घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, धूप की उम्मीदें फीकी
January 02, 2025
•
479 views
जनहित
उत्तराखंड: घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, धूप की उम्मीदें फीकी
हल्द्वानी में आज फिर सूरज के दर्शन नहीं हुए, और घने कोहरे ने ठंडक को और तीव्र कर दिया। सर्दी का आलम यह है कि दिन के समय भी लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।नैनीताल और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में दिन भर धूप निकली लेकिन शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो गई
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी धूप निकलने की संभावना कम है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
हल्द्वानी और नैनीताल समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।हल्द्वानी में बुधवार को हल्की धूप के बाद पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। शाम होते ही पाला गिरने लगा और लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, आज फिलहाल धूप निकलने की संभावना कम है। घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक और अधिक महसूस हो रही है।
उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में तापमान कई जगहों पर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कश्मीर से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप जारी है।
साथ ही, 5 और 6 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!