चुनौतियां जरूर है पर हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति ही ताकत बनकर हमारी कमजोरियों को दूर करेगी- प्रो० आशुतोष

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 16, 2024 444 views
चुनौतियां जरूर है पर हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति ही ताकत बनकर हमारी कमजोरियों को दूर करेगी- प्रो० आशुतोष मौसम
उत्तराखंड: नैनीताल:कुमाऊं विश्वविद्यालय के देवदार सभागार में आज फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी तथा इंडियन नेशनल साइंस अकादमी के प्रेसिडेंट, पूर्व सचिव साइंस एवम टेक्नोलॉजी भारत सरकार प्रो० आशुतोष शर्मा द्वारा "साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन इन द न्यू मिलेनियम" विषय पर व्याख्यान दिया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डायरेक्टरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर के द्वारा आयोजित आमंत्रित वार्ता में शीर्ष वैज्ञानिक प्रो० आशुतोष शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशील है। आज जो तीस वर्ष के है वो 2047 में 53 वर्ष के होंगे ऐसे में हमें विज्ञान के साथ अगले बीस वर्षो में आगे आना होगा तथा जनसंख्या पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रो० आशुतोष शर्मा ने कहा कि हम सभी को जुगाड, धंधा और पंगा से दूर होकर विकसित भारत का सपना पूरा करना होगा। हमें जी- 20 की थीम "सतत विकास में साइंस" को ध्यान में रखते हुए कार्य करने होंगे। हमारे समक्ष चुनौतियां जरूर है पर हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति ही ताकत बनकर हमारी कमजोरियों को दूर करेगी। प्रो० आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमें नए आविष्कारों और नवाचारों पर ध्यान देना होगा। एक नया आइडिया क्रांति कर सकता है। मुझे लगता है कि नए आइडिया किसी भी देश का भग्य बदल सकते हैं। वैसे आजकल हर कोई इनोवेशन पर जोर दे रहा है। दुनिया की हर कंपनी कुछ नया करना चाहती है। हो सकता है कि कोई बड़ी कंपनी नई खोज न कर पाएं और एक छोटी कंपनी एक नए आइडिया की मदद से कुछ बड़ा कमाल कर दे। इस अवसर पर कुलपति प्रो० दीवान एस रावत ने शीर्ष वैज्ञानिक प्रो० आशुतोष शर्मा का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी साइंस तो पढ़ रहे हैं लेकिन उन्हें सीखने के लिए प्रैक्टिकल करना बेहद जरूरी है। तकनीकी महारत हासिल करने के लिए बुनियादी अनुसंधान की जरूरतों पर बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर नये विचारों के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा साथ ही विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति भी विकसित करनी होगी। लीक से हटकर सोचने की आदत विकसित करनी होगी। कुछ नया करने के लिए हमें सफलता और असफलता के भय से बाहर निकलना होगा। इस अवसर पर कुलपति रावत ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे नवाचारी कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति से किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डायरेक्टरेट ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर के निदेशक प्रो० ललित तिवारी ने करते हुए शीर्ष वैज्ञानिक प्रो० आशुतोष शर्मा का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो० दीवान एस रावत ने प्रो० आशुतोष शर्मा को शॉल उड़ाकर एवं जागेश्वर मंदिर के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र हर्षित कुमार द्वारा बनाई गई उनकी फोटो भेंट की गई । इस अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो० सुनील नौटियाल, प्रो० संजय पंत, प्रो० पदम सिंह बिष्ट, प्रो० एल०एस० लोधियाल, प्रो० राजीव उपाध्याय, प्रो० सुषमा टम्टा, डॉ० महेंद्र राणा, प्रो० एन०जी० साहू, प्रो० कुमुद उपाध्याय, प्रो० अनिल बिष्ट, प्रो० युगल जोशी, डॉ० तनुजा साह, डॉ० संतोष, डॉ० हिमानी कार्की, डॉ० उज्मा, डॉ० दीपक मेलकानी, डॉ० दीपिका गोस्वामी, डॉ० मनोज बिष्ट, हिमानी, गीतांजलि, वसुंधरा, दिशा, इंदर रौतेला, गरिमा, पूजा, चारू, रश्मि, लक्षिता सहित 105 शिक्षक, शोधार्थी एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories