आज कोरोना से मरने वालों की संख्या 24, संक्रमितों की 2160
April 19, 2021
•
799 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है आज सोमवार को मरने वालों की संख्या 24 रही। आज 2160 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित मिले। आज 532 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को गये। अभी व 18864 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर में 7,अल्मोड़ा में 79, पिथौरागढ़ 4,चमोली में 22 चंपावत में 15, देहरादून में 649, हरिद्वार में 461, नैनीताल में 322, पौड़ी में 114, रुद्रप्रयाग में 32, टिहरी गढ़वाल में 142, उधम सिंह नगर में 224 उत्तरकाशी में 89 लोगों में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। इस कारण एहतियात बहुत जरूरी है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!