नयना देवी मंदिर में स्थापना दिवस का नौ दिवसीय समारोह का आग़ाज़ ,२९ को विशाल भंडारे का आयोजन
May 21, 2023
•
417 views
पर्यटन
उत्तराखंड: श्री माँ नयना देवी मन्दिर का 140वां स्थापना दिवस का नौ दिवसीय समारोह आज रविवार से शुरू हो गया। इस वर्ष मन्दिर परिसर में प्रतिदिन श्रीमद देवी भागवत की कथा का वाचन हो रहा है जो आज भव्य कलश यात्रा व अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ शुरू हो गया । जिसका समापन 29 मई को स्थापना दिवस के साथ होगा। आज इस धार्मिक आयोजन में जिलाधकारी वंदना सिंह भी शामिल हुईउन्होंने मन्दिर के ट्रस्टी राजीव लोचन साह के साथ मन्दिर के मानस खण्ड मंदिर माला योजना के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों और भी चर्चा की ।
देवी भागवत की व्यास गद्दी पर देश- विदेश में कथा करने वाले हल्द्वानी के प्रख्यात विद्वान आचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी और उनके साथ निर्मल चन्द्र त्रिपाठी, चंद्रकांत त्रिपाठी, केवलानन्द, दीपक जोशी, भाष्कर जोशी और महेश भट्ट हैं। कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रातः जल पूजन हुआ, जिसमें सुहागन महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर मन्दिर परिसर में अवस्थित मंदिरों की प्रदक्षिणा कीउसके बाद पंचदेव पूजन, देवी पूजन आदि हुआ, जिसमें मन्दिर के ट्रस्टी प्रदीप शाह और मनोज चौधरी यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक कथा हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण हुआ इस अवसर पर श्री माँ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव लोचन साह, हेमन्त कुमार शाह, प्रदीप शाह, घनश्याम लाल साह, महेश लाल साह उपस्थित रहें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!