कमेटिया बरसाती नाले पर पुलिया निर्माण के लिए दमुवाढूंगा वासियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
August 11, 2024
•
249 views
पर्यटन
उत्तराखंड: **कमेटिया बरसाती नाले पर पुलिया निर्माण के लिए दमुवाढूंगा वासियों ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन**
हल्द्वानी। आज सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड नं. 37 दमुवाढूंगा के निवासियों ने कमेटिया बरसाती नाले पर पुलिया निर्माण के विषय में विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी वासियों ने विधायक को बताया कि वे 35 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन अब तक नाले पर पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे बरसात के दिनों में उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नाले का जल स्तर बढ़ने पर स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, और महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं, जो प्राइवेट नौकरी या मेहनत मजदूरी करते हैं।
कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि बारिश के दिनों में वे अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने भरोसा दिलाया कि पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा।
इस अवसर पर मन्नू गोस्वामी, विक्की टम्टा, सागर टम्टा, राजू, गीता देवी, जीवंती देवी, हेमा देवी, चंद्रा देवी, बसंती देवी, सुरेश कुमार, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!