साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 97 हजार रुपए
July 17, 2021
•
569 views
जनहित
उत्तराखंड: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 97 हजार रुपए
गुंजन मेहरा (नैनीताल
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला को किसी अज्ञात नमंबर से फोन आया। जिस पर उसने महिला से केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर महिला के खाते का विवरण मागा और महिला ने सोचे समझे बगैर अज्ञात नमंबर पर बैंक डिटेल भेज दी और उसके खाते से 96 हजार 900 रुपये रकम गायब हो गई। जिस पर महिला को ठगी का एहसास होने पर उसने ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात नमंबर पर कार्रवाई करने की मांग करी।
जानकारी के अनुसार नैनीताल स्थित मल्लीताल गार्डन हाउस निवासी एक महिला ने मल्लीताल कोतवाली पर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 14 जून को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें उन्होंने कहा वह बीएसएनएल मुख्यालय से बोल रहे हैं। खुद को विभागीय अधिकारी बताते हुए महिला से केवाईसी अपडेट किए जाने की बात कही गई। इस दौरान उनके खाते का विवरण भी मांगा गया, लेकिन महिला को बाद में पता चला कि उसके खाते से 96 हजार 900 रुपये की रकम निकाल ली गई है और उसके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद महिला ने इस संबंध में संबंधित बैंक से भी जानकारी ली। साथ ही साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पुलिस से अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!