मकड़ी और मक्खी कहानी का सफल मंचन लहरों के राजहंस की भी हुई पुनःप्रस्तुति , संस्कृतिक समारोह संपन्न

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 27, 2022 517 views
मकड़ी और मक्खी कहानी का सफल मंचन लहरों के राजहंस की भी हुई पुनःप्रस्तुति , संस्कृतिक समारोह संपन्न पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। साधारण मनुष्य धन, साधन और शक्ति की प्राप्ति को ही जीवन का उद्देश्य समझते हैं लेकिन इससे ऊपर उठकर सोचने वाले लोग अपना सर्वस्व त्यागकर समाज को नई दिशा देना ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। ऐसे ही लोग सकारात्मक सामजिक बदलाव लाने के साथ सच्ची आत्मिक शांति भी प्राप्त करते हैं। यह बात डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने पत्रकारिता विभाग द्वारा प्रस्तुत मकड़ी और मक्खी कहानी के प्रस्तुतीकरण और साथ ही लहरों के राजहंस नाटक की पुनः प्रस्तुति के अवसर पर कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल ने डीएसबी परिसर की अत्यंत समृद्ध रही सांस्कृतिक परंपरा को याद करते हुए इसके ह्रास पर चिंता जताई। पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रवि टंडन ने परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पत्रकारिता विभाग की पहल की सराहना की। पत्रकारिता विभाग द्वारा नांदी थिएटर मुंबई और विक्टोरियस थिएटर, कल्चरल एंड फिल्म सोसायटी मुंबई के सहयोग से मकड़ी और मक्खी कहानी के माध्यम से उद्योग व राजनीति सहित समाज के सभी क्षेत्रों में सक्षम व धनी वर्ग द्वारा वंचितों, गरीबों और महिलाओं के शोषण की कुरीति पर करारा प्रहार किया। इसमें आरती राजपूत, लक्ष्मी मलारा और योगिता तिवारी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मोहन राकेश लिखित और संजय पंडित व सहयोगी बबीता विश्वकर्मा द्वारा निर्देशित लहरों के राजहंस नाटक की भी पुनः प्रस्तुति की गई। आज इस नाटक में गौतम बुद्ध के सौतेले भाई नंद की भूमिका रजत जोशी व उनकी पत्नी सुंदरी की भूमिका सौम्यता बिष्ट ने निभाई। अन्य पात्र पुनीत सिंह, योगिता तिवारी, राहुल मल्ल, मंथन रस्तोगी, मानसी शर्मा, आरती राजपूत, नवल आर्या, महेन्द्र कुमार, कृष्णा बिष्ट, लक्ष्मी मलारा, अनमोल आर्या ने निभाए। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश पांडे एक नाटक के प्रस्तुतिकरण के लिए सभी कलाकारों, निर्देशक संजय पंडित और बबीता विश्वकर्मा की सराहना की। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और अंत में सहायक प्रो. पूनम बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, अनिल घिल्डियाल, संजय पंडित और डा. पूनम बिष्ट ने कलाकारों को प्रमाणपत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स विभाग के डा. संतोष कुमार, नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी पवन कुमार, अजय पवार, मुकेश धस्माना प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह, सहित विभागीय कर्मी चंदन, एसआरएफ किशन सहित पाइन क्रेस्ट विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार, भावना आर्या , लता नेगी, स्मृति बिष्ट, फरीन खान, जैनब , अमित कुमार तथा परिसर के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
मकड़ी और मक्खी कहानी का सफल मंचन लहरों के राजहंस की भी हुई पुनःप्रस्तुति , संस्कृतिक समारोह संपन्न body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories