डी एस बी परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन
August 13, 2023
•
344 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: आज डी एस बी परिसर नैनीताल के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री (महिला पुरुष)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें परिसर के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक शोध व प्रसार कुमाऊं विश्वविध्यालय नैनीताल प्रोफ़ेसर ललित तिवारी जी के द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित किया गया तथा परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।परिसर से विभिन्न टीमों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पुरुष वर्ग में रविंद्र कुमार द्वितीय स्थान सक्षम तथा तीसरा स्थान सक्षम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान ख़ुशी, द्वितीय स्थान चारु तृतीय स्थान मनीषा ने प्राप्त किया। डॉo संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ियों को माननीय कुलपति महोदय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाएगा इस अवसर पर अनिता रावत,विनोद वैद्य, लाल सिंह, सौरभ रावत आदि उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!