नैनीताल: गाय की बछिया से कुकृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
January 30, 2025
•
885 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल: गाय की बछिया से कुकृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, जनता और व्यापार मंडल में था भारी आक्रोश
नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल गौशाला में मंगलवार रात गाय की बछिया के साथ कुकृत्य करने वाले आरोपी को लेकर जनता में भारी आक्रोश था। व्यापार मंडल मल्लीताल ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी।
मेट्रोपोल खंडहर से गिरफ्तार
गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी देव जाटव पुत्र रघुवीर जाटव, निवासी गाड़ी पड़ाव को मेट्रोपोल खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल मल्लीताल ने २४ घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। स्थानीय नागरिक घटना को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!