नैनीताल शहर आज फिर 80 लोगों में कोरोना का संक्रमण
May 05, 2021
•
769 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या के प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। रोजाना प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या अब 70 से 80 हो गई है।
वहीं बुधवार को भी शहर में 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि बुधवार को 80 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 4 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट व 76 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर के भीतर अब कोरोना के 500 एक्टिव केश मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से घर पर रहकर इलाज करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!