आज कोरोना हुआ विस्फोटक, 7 की मौत
April 06, 2021
•
813 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 791 नए मामले सामने आए हैं। जबकि सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।इससे पहले सबसे ज्यादा अभी तक 10 दिसम्बर को 830 मामले आए थे। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 7 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 103602 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक 1736 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!