नैनीताल में कोरोना के मामलों में कमी
February 03, 2022
•
574 views
जनहित
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रहीं है। जो कि काफी हद तक राहत देने वाली है। नगर में आज 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से नैनीताल में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रहीं है, जिसके चलते शहर वासियो ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब भी कोरोना का खतरा टला नही है। वहीं गुरुवार को 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज मौसम खराब के चलते काफी कम संख्या में लोग अस्पताल पहुँचे और केवल 10 लोगों की रैपिड जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 20 लोगो की आरटीपीसीआर जांच की गई है जिनकी रिपोर्ट अगले दिन आएगी।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि शहर में आरटीपीसीआर जांच में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!