नैनीताल में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना।
May 30, 2021
•
584 views
धर्म
उत्तराखंड: नैनीताल में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना।
नैनीताल। महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को जिला अध्यक्ष जिला सतीश नैनवाल व पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के तल्लीताल स्थित गांधी पार्क में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए धरना दिया।
पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि सरकार सेवा दिवस मना रही है मन की बात कर रही है जबकि जनता महंगाई व कोरोना महामारी से तड़फ रही है। कोविड महामारी के दौरान अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और जीवन रक्षक दवाइयों की भारी कमी है। अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ पर्याप्त संख्या में नहीं है। मरीज समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण अपनी जान गवां रहे हैं। हालात बेकाबू हो गए हैं पर सरकारी तंत्र की लचर कार्यशैली जस की तस है।इससे पहले कि हालात और भी बदतर हों, तत्काल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने व मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार नाकाम हो चुकी है। सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नही रह गया है। आज पैट्रोल, डीजल, गैस, दाल, सब्जी सभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि होती जा रही है।
जिला उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा है कि कोविड महामारी के चलते बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यवसाय बंद है, लोग अपनी नौकरियां गवा चुके हैं, जिसके चलते अब
लोगों में धीरे-धीरे रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है, और ऐसे में सरकार लोगों को आंसू पोछने के बजाय आए दिन महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। जबकि ऐसे वक्त में सरकार को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन सरकार इसके विपरीत आए दिन रोजमर्रा की चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर जनता के साथ धोखा कर रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!